माँ गंगा जी की आरती | Ganga aarti lyrics in hindi

माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि वह सनातन संस्कृति की जीवनधारा हैं। उनका जल केवल शरीर को ही नहीं बाल्की आत्मा को भी शुद्ध करता है

माँ गंगा की आरती प्रति दिन होती है जिसमें माँ गंगा की महिमा को गाया जाता है, मां गंगा की आरती करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और उसे मानसिक शांति मिलती है। गंगा में स्नान और आरती से जीवन में सकारात्मकता आती है और अध्यात्मिक उन्नति होती है। आरती के दौरान दीपक जलाने से तनाव दूर होता है और मन प्रसन्न रहता है। यह आरती मोक्ष देने वाली मानी जाती है, जो आत्मा को शांति प्रदान करती है।

माँ गंगा जी की आरती | Ganga aarti lyrics in hindi

ॐ  जय गंगे माता श्री जय गंगे माता |
जो नर तुमको ध्याता मन वांछित फल पाता ||

चंद्र सी ज्योति तुम्हारी जल निर्मल आता |
शरण पड़े जो तेरी सो नर तर आता ||

ॐ  जय गंगे माता श्री जय गंगे माता |
जो नर तुमको ध्याता मन वांछित फल पाता ||

पुत्र सागर के तारे सब जग की ज्ञाता |
कृपा दृष्टि तुम्हारी त्रिभुवन सुख दाता ||

ॐ  जय गंगे माता श्री जय गंगे माता |
जो नर तुमको ध्याता मन वांछित फल पाता ||

एक ही बार जो तेरी शरणागति आता |
यम की त्रास मिटाकर परम गति पाता ||

ॐ  जय गंगे माता श्री जय गंगे माता |
जो नर तुमको ध्याता मन वांछित फल पाता ||

आरती मातु तुम्हारी जो जन नित गाता |
दास वही सहज में मुक्ति को पाता ||

ॐ  जय गंगे माता श्री जय गंगे माता |
जो नर तुमको ध्याता मन वांछित फल पाता || 
ॐ नमः गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नमः॥

माँ गंगा जी की आरती | Ganga aarti lyrics in hindi

अपने प्यारे भारत वर्ष में माँ गंगा जी या गंगा मइया के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव का है, सनातनी समाज के लिए गंगा जी का जल अमृत से भी बढ़ कर है, जब भी कोई पर्व त्यौहार आता है बड़ी संख्या में लोग बहुत ही भाव से माँ गंगा के पवित्र जल में स्नान करते है|

माँ गंगा जी की आरती | Ganga aarti lyrics in hindi

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र

हिन्दू धर्म के संस्कृत मंत्र

नारायण स्तोत्रम्

महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र

महालक्ष्मी अष्टकम पाठ

श्री गणेश मंत्र प्रभाव स्तुतिः

श्री राम रक्षा स्तोत्र

श्री गंगा चालीसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *